News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पशुपालन विभाग में सेवा के बदले पैरावेट पशुमित्रों को दिया जाय नियमित मानदेय – जितेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 18, 2021  |  9:44 PM

1,932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पशुपालन विभाग में सेवा के बदले पैरावेट पशुमित्रों को दिया जाय नियमित मानदेय – जितेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री WhatsApp
Responsive image
  • पैरावेट पशुमित्रों ने बैठक कर तीन सूत्रीय मांग पत्र जिला पशुचिकित्साधिकारी को सौंपा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग के निदेशक के निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर के पैरावेट/पशुमित्र के समस्याओं के निस्तारण के संबध में जिला पशु चिकित्साधिकारी डा.विनय सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पशु चिकित्सालय पड़रौना में एक बैठक की गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में जुटे पैरावेट पशु मित्रों ने संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल व जिला महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

शासन के निर्देश पर पैरावेट/पशु मित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को पत्र भेज उनकी समस्याओं से अवगत कराने व शासन स्तर पर समाधान के क्रम में तीन सूत्रीय मांगो का ज्ञापन शासन को भेजा गया। बैठक में जिला महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने कहा की पैरावेट/पशुमित्र पशुपालन विभाग के निर्देश पर पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं की चिकित्सा, बंध्याकरण, टीकाकरण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार अपनी सेवा देते हैं इतने के बावजूद गौ- आश्रम स्थल पर भी कार्य करते हैं लेकिन विभाग व सरकार द्वारा हम पैरावेट को कोई मानदेय नहीं दिया जाता। हमारी रोजी रोटी सिर्फ किसानों /पशुपालकों पर निर्भर रहती है। कोराना काल में भी हम लोगों द्वारा अहर्निश सेवाए दी गईं लेकिन सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे हम लोगों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मांग पत्र में पशुमित्रों ने नियमित मासिक मानदेय दिए जाने, पशुपालन विभाग द्वारा 10 लाख का बीमा कराये जाने व विभाग में रिक्त स्थानों पर भर्ती किये जाने का ज्ञापन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विनय सिंह को सौंपा।बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एच.एन.सिह, डा. राजेश त्रिपाठी, राजेश यादव, रजवंत प्रसाद, महबूब आलम, रमेश, इंद्रेश, सहित दर्जनों पैरावेट/पशुमित्र उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking