News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: स्वायत्त शाशन कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 3, 2021  |  6:16 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: स्वायत्त शाशन कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । नगर पंचायत के परिसर में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग पत्र उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह को सौंपा।एसडीएम ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वसन पर धरना समाप्त हुुुआ।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

मंगलवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश से जुड़े कर्मियों ने जिला अध्यक्ष अशोक सिंह जिला महामंत्री जोगिंदर मणि के नेतृत्व में कप्तानगंज नगर पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन कर वरिष्ठ लिपिक के निलंबन वापसी की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा नगर अध्यक्ष ने नियम विरुद्ध तरीके से वरिष्ठ लिपिक को निलंबित किया है जिसे तत्काल वापस लिया जाए। व सफाई कर्मियों सहित आउटसोर्सिंग के कर्मियों का समय से वेतन दिया जाए। जिला महामंत्री योगेंद्र मणि ने कहां हमने उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह कुशीनगर को पत्रक सौंप वरिष्ठ लिपिक के नियम विरूद्ध निलंबन वापसी कर्मियों के समय से वेतन दिए जाने सहित कई मांग की है। यदि हमारी मांगे एक सप्ताह के अंदर पूरी नहीं की गई तो जनपद के सभी संगठन से जुड़े कर्मचारियों जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान श्रवण कुमार त्रिपाठी संजय प्रकाश राजेश श्रीवास्तव हरेंद्र राजेंद्र प्रसाद गुप्त रमेश कुमार सोनू चंद्रभान जोखन प्रकाश राजाराम रंगलाल सिकंदर विजय अनिल शर्मा जितेंद्र भारती प्रमोद रिजवान विनोद काशी दिलीप जफरुल आदि संगठन से जुड़े लोग तथा निकाय कर्मी मौजूद रहे हैं। नगर अध्यक्ष श्रीमती आभा गुप्ता ने कहा वरिष्ठ लिपिक द्वारा शासकीय कार्यों में शिथिलिता बरती जा रही थी। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा था।बार बार चेतावनी के बाद भी लिपिक के कार्य व्यवहार में सुधार नहीं होने के कारण निकाय नियमों के तहद निलम्बन किया गया है जो पूरी तरह से विधि सम्मत है सफाई तथा आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय से किया जा रहा है। आगर कोई कमी है तो उसे शिघ्र दूर कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking