कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जटहा बजार पुलिस ने मंगलवार को एक ब्यक्ति को तीन किलो अबैध गांजा के साथ उस समय दबोचा जब वह मोटरसाइकिल से झोले में लेकर उसे विक्री के लिये ले जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष जटहा बजार नन्दा प्रसाद को जरिये मुखबीर यह सूचना मिली की थाना क्षेत्र के ग्राम झरनहवा नाला किन्नरपट्टी के पास से एक ब्यक्ति सन्दिग्ध अवस्था मे खड़ा है,जो मोटरसाइकिल पर झोला लिया है,किसी की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद मय हमराह हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, आरक्षी सूरज गिरी, प्रेमनारायण यादव, आजाद चौहान महिला आरक्षी कृति तिवारी को साथ लेकर बताये गये स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त अमित यादव पुत्र दर्शन यादव साकिन सोना भवानी थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन किलो अवैध गाँजा व एक अदद मोटर साईकिल HF DELUX बरामद किया । मुकामी पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…