अहिरौली बाजार/थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर कार और बाइक के आपसी टक्कर में एक 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक विजय कुमार पुत्र केदार निवासी हेमधापुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर अपने बाइक से सवार होकर घोघरा से वापस लौट रहा था।अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुरिया विशुनपुर में स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने पिपराइच के तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार की कार से उसकी बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई।जिसमें विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही स्थानीय थाने से कांस्टेबल अनिल कुमार यादव,अमित कुमार,गुड्डू राजभर मौके पर पहुंचकर घायल युवक के इलाज के लिए निजी साधन से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजवाया जहां युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…