News Addaa WhatsApp Group Join करें

मवन नाले में सिल्ट सफाई व बंध मरम्मत कार्य का हुआ शुभारंभ, सांसद-विधायक ने किया उद्घाटन

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 10, 2025  |  10:11 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मवन नाले में सिल्ट सफाई व बंध मरम्मत कार्य का हुआ शुभारंभ, सांसद-विधायक ने किया उद्घाटन

कप्तानगंज, कुशीनगर । विकास खंड कप्तानगंज के मेहड़ा में जलशक्ति मंत्रालय द्वारा दिन गुरुवार को मवन नाले की 69.500 किलोमीटर लंबी सिल्ट सफाई और बंध मरम्मत परियोजना का शुभारंभ हुआ। इस परियोजना की कुल लागत 6 करोड़ 61 लाख 17 हजार रुपये है, जिसमें कुशीनगर जिले के 56 किलोमीटर और महराजगंज जिले के 12 किलोमीटर का क्षेत्र शामिल हैं। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने पूजन-अर्चन के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य का उद्घाटन किया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि यह परियोजना कुशीनगर के साथ-साथ महराजगंज जनपद के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को इस पहल के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आगे कहा, “इस परियोजना के पूरा होने से किसानों की फसलें जलमग्न होने से बचेंगी और फसल नुकसान की समस्या खत्म होगी।

स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के निरंतर विकास कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने किया, जबकि अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय महराजगंज राजीव कपिल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जय प्रकाश उपाध्याय, विजय खेतान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, रामानुज मिश्रा,राजीव कपिल अधिशासी अभियन्ता,सहायक अभियंता संजय प्रताप मल्ल, राधेश्याम पासवान,कुणाल राव,अनिल पाण्डेय, विचित्र मणि त्रिपाठी,कौशल श्रीवास्तव, अमरजीत पटेल, ग्राम प्रधान विनोद कुमार,विरेन्द्र गुप्ता,मुरारी सिंह ,जनार्दन कुमार,राजू पासवान, जितेंद्र मिश्रा, अनिल पाण्डेय, रिशु सिंह,आदर्श धर दुबे,पिंटू मद्धेशिया, संदीप गुप्ता, जिलेदार बृजेश सिंह,सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking