कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर शुक्रवार 10 सितंबर को मदरसा उमर फारूक वीर अब्दुल हमीद नगर (पिपरहिया) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या युवकों ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाया। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के के तत्वावधान में लगाए गए शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन मदरसा उमर फारूक वीर अब्दुल हमीद नगर (पिपरहिया) के प्रबंधक डॉ काजी सैय्यद वजीउल हसन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन बीमार के लिए रक्तदान नए जीवन की आशा है। इसलिए उसके जीवन को वापस देने के लिए रक्तदान अवश्य करें।
क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल ने युवाओं को रक्तदान के प्रति उत्साह को देखते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि आगे भी हम ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे।
क्लब अध्यक्ष डॉ एम.एच. खान ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कर्तव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करे।
कार्यक्रम संयोजक अतहर खान, सचिव वाहिद अली, ने बताया कि 52 लोगों ने इस रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 32 लोगों को रक्तदान के योग्य पाया गया। जिसमें रक्त महादानी खुर्शीद अहमद खान, अंकित गर्ग, अब्दुल्लाह खान, मोहम्मद वसीउल्लाह शाह, हिदायत खान, साजिद अली, डॉ साकिब आलम खान, डॉ वेद मणि त्रिपाठी, पुष्कर पाठक, मोहम्मद नौशेर अंसारी, तहज्जुद खान, आकिब खान वारसी, डॉ नदीम वारसी, अतहर अंसारी, अमजद सिद्दीकी, तौकीर अहमद, अरुणेश, सैफ़ सिद्दिकी, मोहम्मद रिजवान अंसारी, हाफिज सिद्दीक रजा, अजीम हसन, इमामुद्दीन खान, मोहम्मद फैजल, कौसर सिद्दीकी, नसीम, सैफ अहमद, मोहम्मद अजहरुद्दीन अहमद, सद्दाम खान, गुलाम मोहम्मद, अकबर खान, तौहीद खान, रेहान सहित कुल 32 लोगों ने रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान किया।
रक्त संग्रहण का कार्य गोरखपुर एवं कुशीनगर की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। इस टीम में एजाज अहमद, राकेश कुमार मिश्र, दिलीप उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, मो0 इस्तियाक अली, लल्लन प्रसाद गुप्ता, अश्वनी मणि त्रिपाठी, राम विनोद सिंह, सुरेंद्र यादव सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर क्लब संरक्षक राकेश जयसवाल, क्लब अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, एडवोकेट पुनीत श्रीवास्तव, पत्रकार आदित्य शाही, पत्रकार प्रमोद कुमार गोंड, साहिल खान बब्बू, समाजसेवी गुड्डू खान, सनी खान, के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…