News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित की गयी कजरी महोत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 1, 2022  |  8:09 PM

891 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित की गयी कजरी महोत्सव

कसया/कुशीनगर। नगर के वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ) रंगमंच, ललित कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोक लुभावन व मन भावन कजरी की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।

आपके लिए और..- हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक,...

वार्ड निवासी जितेंद्र शर्मा के आवास पर आयोजित कजरी महोत्सव की शुरुआत विघ्न विनाशक प्रथम पूज्य देवता गणेश की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर किया गया। गणेश वंदना सुनंदा शर्मा और सुनिधि शर्मा ने प्रस्तुत किया। कजरी गायन में कलाकारों ने मेहंदी लिया द मोती झील से, धनि हो खोल ना हो केवड़िया, बतिया मान बलम कलकतिया हमके गढ़ाई द नथिया ना, कईसे खेलन जइबू सावन में कजरिया, हरे रामा भींजत मोर चुनरिया, रेलिया बैरन पिया के लेई जात रे आदि कजरी गीतों को सुनंदा, निधि, अर्पिता शर्मा, किरन जायसवाल, पूजा पाण्डेय, प्रतीक्षा सिंह, अशोक कुमार, धीरज राव, ऋषभ राव, रवि पाठक, अतुल भारती ने प्रस्तुत कर खूब बाहबही लूटी। डॉ अम्बरीष कुमार विश्वकर्मा ने अपने गीत ‘मिर्जापुर कईल गुलजार हो, कचौड़ी गली सुन कईल बलमू ..’ गाकर कजरी महोत्सव को ऊंचाई दी। मुख्य वक्ता सुरेश प्रसाद गुप्ता ने सबका परिचय कराते हुए कहा कि कजरी देश की प्राचीन विधा है। जब काली घटा हो और बिजली चमक रही हो, बारिस की रिमझिम फुहार हो ऐसे प्राकृतिक छटा में संयोग, वियोग का गीत कजरी सुनना मन भावन हो जाता है। संचालन करते हुए दिनेश कुमार तिवारी भोजपुरिया ने कजरी विधा की विधिवत जानकारी दी। भन्ते महेंद्र ने आशीर्वचन दिया।

कार्यक्रम संयोजक संस्था कोषाध्यक्ष महादेव प्रसाद गुप्ता व रविन्द्र विश्वकर्मा राधे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिला संघ चालक डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस दौरान त्रिभुवन त्रिपाठी, अरुण राय, देवेंद्र कुमार राय, डीके पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, हृदया नन्द शर्मा, जनार्दन जी, सत्यदेव गुप्ता, मदन आग्रहरी, सुरेंद्र पांडेय, वीरेश राय, गेंदा सिंह, रामाश्रय यादव, प्रमोद सिंह, दिनेश जायसवाल, देंवेंद्र शर्मा, नयन, कृष, सुबोध शर्मा, तुलसी देवी, सुनील शर्मा,अर्चना शर्मा, कृतिका आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking