Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कसया: शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए सेवरही गन्ना शोध संस्थान 8 जिलों को 5403 कुंतल अभिजनक बीज गन्ना देगा

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 22, 2022, 9:17 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मल्लूडीह/कसया। गन्ने की उत्पादकता एवम चीनी परता में वृद्धि करने व कृषको की आय बढ़ाने के लिए शरद गन्ना बुवाई के लिए अधिक शर्करा एवम अधिक देने वाली 9 प्रजातियों का ब्रीड सी अभिजनक बीज गन्ना 8 जिले के लिए कुल 5403 कुंतल का आवंटन गन्ना आयुक्त कार्यालय लखनऊ से गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एव अनुसंधान संस्थान सेवरही से किया गया है ।

गन्ना बुवाई के लिए किसान अपने गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर प्राप्त कर सकेंगे । यह जानकारी उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने दी । सहायक निदेशक ने बताया की शीघ्र पकने वाली 4 प्रजातियों का 2632 कुंतल प्रजाति है को. 118 , को. सा. 13231 , यूपी 051250 , को. 98014 है । मध्य देर से पकने वाली पांच प्रजातियां जिसमे को. 13452 , 11453 , को. शा. 8279 , 9232 , को. स. 8452का 2711 कुंतल का आवंटन हुआ है । 425 रुपया कुंतल की दर से बिडर सीड आवंटन के आधार पर दिया जायेगा । कुशीनगर जिले को 1552 कुंतल , देवरिया को 430 कुंतल , गोरखपुर को 745 कुंतल , महाराजगंज को 330 कुंतल , मऊ को 450 कुंतल , बस्ती को 1591 कुंतल , सिद्धार्थ नगर को 105 कुंतल , बलिया को 200 कुंतल आवंटित किया गया है ।

Advertisement

गन्ना शोध संस्थान से सेवरही के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बीज डॉ के पी सिंह ने सहायक सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता को शोध प्रक्षेत्र पर गन्ना प्रजाति को लख 14201 को दिखाते हुए बताया की इस प्रजाति का एक आंख का टुकड़ा सिंगल बड् चिप्स एक रुपया 60 पैसे प्रति टुकड़ा के दर से 2 लाख 60 हजार सिंगल बड दिया जाएगा । दूसरी प्रजाति को. सा. 13235 का दस लाख पचास हजार एक आंख का टुकड़ा 5 जिलों को 1 रुपया 20 पैसा प्रति आंख की दर से दिया जाएगा । को. 0238 गन्ना प्रजाति रोग ग्रषित होने के कारण शोध संस्थान इसका बीज गन्ना नही देगा । किसान गन्ना विभाग के माध्यम से किसान आकर बीज गन्ना ले जा सकते है ।

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi