News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: छोटी गण्डक नदी पर बने पुल से सटे सड़क पर बना होल बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है, जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2021  |  8:04 PM

1,039 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: छोटी गण्डक नदी पर बने पुल से सटे सड़क पर बना होल बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है, जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं!

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विकास खण्ड कसया के ग्राम चकदेइया से बावन मोर्चा देवी स्थान जाने के लिए छोटी गण्डक नदी पर बना पुल के सटे एप्रोच के पास रेन कट से बड़े बड़े होल जानलेवा साबित हो रहा हैं।यह पिछले बरसात में भी इस पुल के सटे एप्रोच के पास बड़े होल बन गए थे जिसको उसी तरह छोड़ दिया गया था और इस बार के बरसात में रेन कट से पुल के दोनो तरफ होल हो जाने से लोग रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं के भय से इस रास्ते से नहीं आना चाहते। यह पुल क्षेत्रीय लोगों की मांग पर वर्ष 2009 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के प्रयास से करीब नौ करोड़ की लागत से निर्माण हुआथा l इस पुल के बन जाने से देवरिया जनपद के दूर दराज के गांवों, हेतिमपुर, कसया व गोरखपुर आने जाने के लिए लोगों को बड़ी दूरी नहीं तय करनी पड़ती है। ग्रामीण चकदेइया बावन मोर्चा पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, ग्रामप्रधान संजीव सिंह, ओमप्रकाश मोदनवाल, रामायण सिंह, रामनक्षत्र विश्वकर्मा, विंरेंद्र सिंह, राजू राजभर आदि ने पुल के एप्रोच मरम्मत की मांग की है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking