News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: त्रिदिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का हुआ समापन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 21, 2024  |  7:02 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: त्रिदिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का हुआ समापन WhatsApp
Responsive image

कसया। जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सपहा में त्रिदिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन शिविर में लिए गये प्रशिक्षण के प्रदर्शन के साथ शनिवार को सम्पन्न हो गया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर तीन के सभासद सुर्यनाथ यादव, पत्रकार राज पाठक, प्रधान अकबर अंसारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि सभासद सुर्यनाथ यादव ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्रों में अनुशासन की प्रेरणा मिलती है।मुख्य अतिथि पत्रकार राज पाठक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्रों में अनुशासन के साथ साथ स्वच्छता व श्रम की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही विभिन्न बाधाओं को पार करने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित छात्र छत्राएं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता करते हैं, जिनके अंदर समाज व राष्ट्र प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी रहती है।

मुख्य अतिथि प्रधान कोल्हुआ अकबर अंसारी ने कहा कि शिविर में सीखे गए अनुभवों को अपने जीवन में उतारना ही प्रशिक्षण की वास्तविक सार्थकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ बच्चों के सामाजिक जीवन में मिलता है। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। स्काउट मास्टर ने स्कार्फ लगाकर अतिथि सूर्यनाथ यादव, राज पाठक, अकबर अंसारी का स्वागत किया। आभार शंभूनाथ शर्मा व संचालन अमरजीत कुशवाहा ने किया।

इसके पूर्व टेंट का निरीक्षण किया गया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।अतिथि गण अकबर अंसारी सूर्यनाथ यादव, प्रशिक्षण आयुक्त इजहारुल खान व जिला प्रशिक्षक राहुल गौड़, जुनैद अंसारी मधु मद्धेशिया ने स्काउट गाइड की टोलियों द्वारा बनाए गए टेंट, ध्वज शिष्टाचार, मीनार निर्माण, टोली निर्माण, स्काउट का उद्देश्य, आदर्श नागरिक एवं अनुशासन के बारे में मिले प्रशिक्षण का जायजा लिया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरजीत प्रसाद कुशवाहा, रवींद्र यादव, रीमा यादव, राज पाठक, शम्भू शर्मा, खुर्शीद अंसारी,सतेन्द्र गौड़ अखिलेश वर्मा, प्रीति कुशवाहा, रंजना कुशवाहा, आंचल, पूजा, शैलेश, राबिया गुड़िया, श्रवण यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking