News Addaa WhatsApp Group Join करें

टंकी बनने के एक दशक बाद भी शुद्ध जल को तरस रहे हैं ग्रामीण

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 21, 2024  |  7:03 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टंकी बनने के एक दशक बाद भी शुद्ध जल को तरस रहे हैं ग्रामीण WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय ग्राम सभा अंतर्गत ग्रामीण आज भी शुद्ध जल के लिए तरस रहे हैं I आलम यह है कि ग्राम सभा के अंदर लगभग एक दशक पूर्व में निर्मित पानी की टंकी से विभागीय लोगों द्वारा गांव के अंदर आधा अधुरा ही पानी की सप्लाई दी जा रही है I जिसके कारण से पानी की टंकी बनने के बाद भी यहां के ग्रामीण जल निगम विभाग के संबंधित लोगों की उदासीनता का दंश झेलने को मजबूर दिख रहे हैं I

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

विदित हो कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बोदरवार में एक दशक पूर्व में जल निगम विभाग द्वारा पानी के टंकी का निमार्ण कराते हुए बतौर ठेकेदार जरिए गांव के अंदर कप्तानगंज से पिपराइच को जा रही मुख्य मार्ग से पश्चिम दिशा में स्थित निषाद टोला, हरिजन बस्ती, शुक्ल टोला तक पाइप लाइनों को बिछवा कर पानी की सप्लाई को दे दिया गया I जबकि बाजार में मुख्य मार्ग से पूरब दिशा में स्थित ग्रामीणों के लिए पाइप लाइनों को बिछवा कर पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई मुख्य पाइप लाइनों से नही जोड़ा गया जिससे इस क्षेत्र के लोगों को शुद्ध जल नही मिल पा रहा है I और दक्षिण दिशा में स्थित यादव टोले पर भी अभी तक टंकी से पानी की सप्लाई पहुंचाने में विभागीय लोग उदासीन बने हुए है I जिसके कारण यहां के ग्रामीण आज भी शुद्ध जल के लिए तरस रहे हैं I जिसको लेकर यहां के ग्रामीण मुहम्मद तहसीन, बांके लाल, निगम, रामसमुझ यादव , राजेश यादव , राजू गुप्ता , तसौअर आदि ने विभागीय लोगों से अविलंब यादव टोले पर पानी की सप्लाई को बहाल कराने की मांग की है I

इस संबंध में पूछे जाने पर जल निगम के जेई आदित्य सिंह ने बताया कि सर्वे का कार्य हम लोगों द्वारा कर लिया गया है I बहुत कम घरों के लिए कम दूरी पर ही पाइप लाइनों को बिछाना तथा मुख्य लाइन से जोड़ना बाकी रह गया है I शीघ्र ही कार्य को पूरा कराते हुए सभी घरों को शुद्ध जल मुहैया करा दिया जायेगा I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking