News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 8, 2023  |  4:36 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर WhatsApp
Responsive image
  • नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह की नेतृत्व मे राजस्व टीम व पुलिस ने हटवाया अवैध अतिक्रमण

सपहा/कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम खेसारी गिदहा में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटावाया। पुलिस बल और राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। अवैध रूप से बने झोपड़ीयों को तोड़ दिया गया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

जानकारी के मुताबिक कसया तहसील के ग्राम खेसारी गिदहा में स्थित खलिहान और पोखरे की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।नायब तहसीलदार कसया शैलेष सिंह नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस ने पहुंचकर अवैध रूप से बने झोपड़ी सहित अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया साथ ही दुबारा अवैध अतिक्रमण ना करने की सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दिया।मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत में कई वर्षों से यह अतिक्रमण विवाद निचली अदालतों से होते हुए।उच्च न्यायालय पहुचा जहा पिछले वर्ष गाटा संख्या 472 रकबा 0.811हेक्टेयर,473रकबा 0.162 हेक्टेयर दोनों गाटा नंबर खलिहान और पोखरे का मिलजुलना नंबर है।राजस्व और पुलिस की मौजूदगी मे कुछ माह पूर्व ही बुलडोजर से अतिक्रमण को हटवा दिया गया था परन्तु अतिक्रमणकारियों द्वारा उक्त जमीन को अभी पुरी तरह से खाली नहीं किया गया था।जिसको संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर ने टीम गठित कर जमीन से बुधवार को पूरी तरह से तीसरी बार अतिक्रमण को हटवाया।

इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार कसया शैलेष सिंह,कानूनगो पारस प्रसाद,लेखपाल जाकिर हुसैन,सुनील कुशवाहा,एसआई चंदन मौर्य,हे०का० सर्वेश यादव,हरेन्द्र यादव, का०चन्द्रजीत यादव,उपेंद्र यादव,संजीत यादव,कामिनी कुमारी,ग्रामप्रधान रमाशंकर कुशवाहा रामविलास गुप्ता,जयनारायण पासवान,दिनेश गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking