News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 2 घंटे में किया बरामद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 8, 2023  |  4:38 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 2 घंटे में किया बरामद

कुशीनगर। बुधवार सुबह बुद्धा पार्क के पास से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 2 घंटे के भीतर बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम चकदेइया निवासी अखिलेश कुमार पुत्र रामाज्ञा प्रसाद ने बाइक चोरी होने की कुशीनगर चौकी पर तहरीर दी थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक पांडे ने कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल साहिल यादव के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की व आगे की कार्रवाई में जुट गए और 2 घंटे के भीतर ही बाइक को पुलिस ने रामाभर स्तूप के पास से बाईक को लावारिस हालत में बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार,चकदेइया निवासी अखिलेश कुमार बुधवार सुबह 8:30 बजे बुद्धा पार्क के पास गाड़ी खड़ा किये थे, जब 10 मिनट के बाद लौटे तो देखा बाइक गुम हो गई है।पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी पर जाकर दिया।पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दिया व 2 घंटे के भीतर ही बाईक को पुलिस ने रामाभर स्तूप के पास से बरामद कर लिया।उसके बाद वाहन स्वामी को बाईक सुपुर्द कर दिया गया।

बाईक पाकर युवक ने कुशीनगर चौकी इंचार्ज विवेक पाण्डेय, कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह व हेड कांस्टेबल साहिल यादव सहित पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking