News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: आबकारी टीम ने छापेमारी कर तोड़ी भट्ठीया, सैकड़ों किलो लहन किया नष्ट

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 12, 2024  |  7:35 PM

229 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आबकारी टीम ने छापेमारी कर तोड़ी भट्ठीया, सैकड़ों किलो लहन किया नष्ट WhatsApp
  • मौके से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद

कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत  भैसहा हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के किनारे जिला आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार (क्षेत्र कसया) के नेतृत्व में बुधवार को कच्ची के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान चार  भट्ठीया तोड़ी गई व चार  कुंतल लहन नष्ट कर भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण सहित  30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भैसहा सदर टोला, दक्षिण टोला,भरटोली,  पासीटोला, रेगवनिया घाट आदि जगहों पर कच्ची का कारोबार बृहद पैमाना पर होता। इसके आस पास के दर्जनों गांवों के लोग यहां आकर छक कर कच्छी पीते हैं। पीने पिलाने का दौर सुबह से लेकर रात्रि  09 बजे  तक चलता रहता है। कच्ची कारोबारी मुख्य सड़क से लेकर अपने दरवाजे पर बैठ कर बेधड़क शराब बेचते रहते हैं। यहां के कच्ची पीने से क्षेत्र के सैकड़ों घर बर्बाद हो चुके है। कच्ची पीकर शराबी समाज और परिवार में आए दिन मारपीट करते रहते हैं। यही नहीं शराब बनाने वाले परिवार के भी अधिकतर पुरुष कच्ची पीकर असमय ही काल के गाल में समा गए हैं। कच्ची बंद कराने के लिए प्रशासन के द्वारा बार बार प्रयास किया जाता है। किंतु कोई फर्क नहीं पड़ता है।इसको लेकर पुलिस व कारोबारियों के बीच कई बार आमना सामना भी हो चुका है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

लाख प्रयास के बाद भी कच्ची कारोबार बंद होने का नाम नही ले रहा है।चुकी यह गांव नदी के किनारे बसा हुआ है। एक तरफ कुशीनगर तो दूसरे तरफ देवरिया जिले का सीमा है। जिसका फायदा उठाकर कच्छी कारोबारी छापेमारी का भनक लगते ही इस पार से उस पार भाग जाते हैं। और पकड़ में नहीं आते हैं। छापेमारी के दौरान कांस्टेबल विनय यादव, जीत नारायण पाल, रमाकांत, नागेंद्र, शम्मी कुमार आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking