News Addaa WhatsApp Group

कसया: सम्मान समारोह में स्कूल के मेधावी हुये सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 3, 2023  |  6:55 PM

414 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सम्मान समारोह में स्कूल के मेधावी हुये सम्मानित

कसया/कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के जानकीनगर स्थित सहोदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक महेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार का बीज रोपण करना प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है। शिक्षा से ज्ञान और संस्कार से विनम्रता का भाव पैदा होता है। भारतीय संस्कृति हमेशा मर्यादाओं का पालन कर विनम्र नागरिक बनने की सीख देती है। उन्होंने कक्षा पांच में प्रथम स्थान पाने वाली खुशी जायसवाल, दूसरा स्थान सलोनी पटेल व तीसरा स्थान प्रिया प्रजापति समेत सभी कक्षाओं के टॉपरों को मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अनुराधा सिंह ने किया।

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य नीलम, अभय कुमार सिंह, उज्जवल, राहुल, राजन, सूर्यदेव सिंह, नवीन, अंकिता सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking