खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे चरण में संस्कृति अनुभाग के निर्देशों के अनुरूप तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्राचार्य गौरव त्रिपाठी ने किया।
आयोजन के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत संगीत पर छात्र/ छात्राओं ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर उत्साह प्रकट किया। इसी दौरान अनेक छात्र/ छात्राओं ने देशभक्ति थीम पर गीत और नृत्य भी प्रस्तुत किए। स्मार्ट स्क्रीन पर मां तुझे सलाम, देश मेरे मेरी जान है तू आदि गानों पर हाथ में मोबाइल की लाइट जलाकर झूमते छात्रों के भारत माता की जय के नारों से पूरा सभागार जोश से भर उठा। प्राचार्य दीपक मिश्र ने घर घर तिरंगा फहराने की छात्र- छात्राओं से अपील करते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उजाला कन्नौजिया, सचिन कुमार, रिंकल कुशवाहा, निर्जला जायसवाल, हीना खातून आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने किया। आयोजन में प्रमुख रूप से अजीत मद्धेशिया, सुनील मिश्र, बबिता जायसवाल, शिवम पाण्डेय, डॉ. संतोष मिश्र, संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…