News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बंजारी पट्टी रेलवे अंडरपास के समीप ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 9, 2025  |  7:42 PM

292 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बंजारी पट्टी रेलवे अंडरपास के समीप ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
  • गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा-सिसवां रेलवे स्टेशन के बंजारी पट्टी अंडरपास के समीप पोल संख्या 317/16 व 317/17 के बीच मिला अज्ञात का शव

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के बंजारी पट्टी नहर पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने शनिवार की दोपहर बाद बरामद किया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है। खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस में सुरक्षित करा दिया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

शनिवार को दोपहर बाद बंजारी पट्टी नहर पुल अंडरपास के पोल नंबर 317/16 व 317/17 के बीच एक आसमानी टी-शर्ट एवं काले पैंट पहने युवक का शव ट्रैक किनारे देखकर चरवाहों ने शोर मचाया तो देखने के लिए भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर एस आई सुरेन्द्र प्रजापति, कांस्टेबल धीरज राव आदि पुलिसकर्मियों ने शव के शिनाख्त कराई लेकिन पहचान नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में सुरक्षित करा दिया है। खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking