News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: शिक्षक के घर फिरौती के 25 लाख धमकी भरा पत्र भेजा, इकलौते बेटे के अपहरण की धमकी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 1, 2024  |  12:08 PM

307 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शिक्षक के घर फिरौती के 25 लाख धमकी भरा पत्र भेजा, इकलौते बेटे के अपहरण की धमकी WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक शिक्षक से फिरौती की 25 लाख रुपए की मांग बदमाशों ने की है। इससे शिक्षक परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित शिक्षक ने फिरौती के लिए दरवाजे पर फेंके गए पत्र के साथ तहरीर देकर सुरक्षा एवं कार्रवाई की गुहार लगाई है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा चौराहे पर शिक्षक शिव बिहारी सिंह का मकान है। शिक्षक ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि रविवार की सुबह जब सोकर उठा तो गेट के समीप एक सफेद कागज पड़ा था, उठाकर देखा तो उसमें भोजपुरी भाषा में फिरौती के 25 लाख रूपए दो दिनों में किसी स्थान पर समय देकर देने की धमकी दी गई है, यह भी कहा गया है कि पुलिस को सूचना दिया तो अंजाम बुरा होगा। यदि पैसा नहीं मिला तो अन्यथा की स्थिति में इकलौते बेटे का अपहरण करने की धमकी भरी चेतावनी दी गई है।

शिक्षक का कहना है कि परिवार सीमित है और भय का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तत्परता से छानबीन की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking