News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: 30 वर्षीय युवक लापता, मां ने पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन में मदद की लगाई गुहार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 24, 2024  |  4:53 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: 30 वर्षीय युवक लापता, मां ने पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन में मदद की लगाई गुहार
  • मानसिक रूप से अस्वस्थ है लापता युवक

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी निवासिनी एक महिला ने अपने 30 वर्षीय लड़के के घर से लापता होने की जानकारी पुलिस को देते हुए मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध...

थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासिनी महिला जैमुलनेशा पत्नी शाकिर ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके लड़के शाहफहद जिसकी उम्र 30 वर्ष है, मानसिक रूप से अस्वस्थ है, शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब घर से बिना बताए कहीं लापता हो गया है। काफी खोजबीन करने के बाद उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। महिला ने थक हार कर पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। खड्डा पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking