News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पनियहवा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 24, 2024  |  5:57 PM

237 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पनियहवा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं
  • गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा पुल के समीप की है घटना
  • मृतक की शिनाख्त नहीं, दाहिने हाथ पर एन.के.भारती गोदने से लिखा मिला

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा पुल के समीप शनिवार को एक अज्ञात अधेड़ का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक के बीच में पड़े होने की जानकारी स्टेशन मास्टर खड्डा ने खड्डा पुलिस को दी। सालिकपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति के शव पड़े होने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक खड्डा ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर सालिकपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर, सिपाही लालबहादुर यादव ने पनियहवा पूल के पास किमी 307/7 व 307/5 के बीच से अधेड़ व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त आदि की कार्रवाई की लेकिन पहचान नहीं हो सका।

चौकी इंचार्ज सालिकपुर अजय यादव ने बताया कि शव के दाहिने हाथ पर एन.के. भारती लिखा गोदने का निशान है। शव को शिनाख्त की कार्रवाई के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking