खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के कुल 46 फरियादियों ने दिवसाधिकारी के समक्ष फरीयाद की जिसमें 6 मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता एवं एएसपी रितेश कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस, राजस्व, विकास विभाग, स्वास्थ्य से सम्बंधित शिकायतों के कुल 46 प्रार्थना पत्र समाधान के लिए आते जिसमें 6 मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया। एडीएम श्री वर्मा ने शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारित करें। लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस दौरान एसडीएम भावना सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव सहित प्रभारी निरीक्षक खड्डा, हनुमानगंज सहित पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…