खड्डा/कुशीनगर। नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शनिवार को खड्डा विकास खण्ड के कोप जंगल स्थित बृहद् गो- आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसा व चारे संबंधी कमियां पाए जाने पर उप जिलाधिकारी भावना सिंह को संबंधित के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
शनिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बृहद गो- आश्रय स्थल केन्द्र कोप जंगल का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर, कार्यरत मजदूर, हरे चारे व सूखे चारे की उपलब्धता सहित डॉक्टर की उपस्थिति आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गो- आश्रय स्थल की फेंसिंग, गोबर रखने की जगह, गोवंश के लिए बने शेड इत्यादि का भी निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाएं देखीं। आश्रय स्थल में कुल गोवंश की संख्या 599 है, जिसमें 35 गो- वंश मादा है। उपस्थित डाक्टर से पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उक्त निरीक्षण में जिलाधिकारी ने भूसा व चारे संबंधी कमियां पाए जाने पर उप जिलाधिकारी भावना सिंह को जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम सचिव, ब्लॉक की टीम व नायब तहसीलदार एक टीम बनाकर स्थल का नियमित तौर पर निरीक्षण करें। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, पशुधन प्रसार अधिकारी संजय भारती ग्राम प्रधान यशवन्त कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…