News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जन- जन तक पहुंच रही है भाजपा सरकार की योजनाएं- सांसद

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 9, 2022  |  7:41 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जन- जन तक पहुंच रही है भाजपा सरकार की योजनाएं- सांसद WhatsApp
Responsive image
  • सांसद और विधायक ने किया रामपुर गोनहा गांव में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास
  • 24 लाख 43 हजार की लागत से होगा निर्माण

खड्डा/कुशीनगर। शुक्रवार को खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा रामपुर गोनहा में सांसद व विधायक ने ग्राम पंचायत के अंत्येष्टि स्थल कार्य का विधि विधान से पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

शुक्रवार को रामपुर गोनहा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। गांव के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास होता है। कहा की भाजपा की डबल इंजन की सरकार समाज के अन्तिम वर्ग को सभी योजनाओं का लाभ दे रही है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा की आज सरकार की सभी योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई दे रहा है, यही कारण है कि भाजपा में आम- जन का विश्वास बढ़ा है। विकास करना ही हमारा मिशन है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कुणाल राव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनींद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों को बुके एवं माल्यार्पण कर स्वागत और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डीपीआरओ अभय यादव, खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा, बद्रीनाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, प्रद्युम्न तिवारी, बालमुकुंद दूबे, मिठाई लाल यादव, दुर्गेश्वर वर्मा, रामकृपाल कन्नौजिया, आनन्द सिंह, बेगराज मौर्या, देवानंद तिवारी, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking