News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पकड़ियार महोत्सव की बांटी गई जिम्मेदारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 9, 2022  |  7:42 PM

724 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पकड़ियार महोत्सव की बांटी गई जिम्मेदारी

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के पकड़ियार बाजार में होने वाले पकड़ियार महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और दुकानदारों ने बैठक कर आयोजन कर जिम्मेदारी बांटी।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में दुकानदारो व जागरूक लोगों के सहयोग से जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पकड़ियार महोत्सव का आयोजन होना है। जिसमें कबड्डी, दंगल, हण्डी फोड़, रस्साकसी वालीबॉल प्रतियोगिता और योग प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होने है जिसके लिए तैयारी चल रही है। वालीबॉल ग्राउंड निर्माण अंतिम दौर में है। शुक्रवार को हुई बैठक में महोत्सव के क्रीड़ाध्यक्ष बबलू कुशवाहा ने बताया कि यह महोत्सव तीन दिन यानी 16 दिसम्बर से शुरू हो कर 18 दिसंबर को समाप्त होगी। कुश्ती और वालीबॉल में क्षेत्रीय प्रतिभागियों के साथ साथ गोरखपुर, लखनऊ, नेपाल, बनारस, अयोध्या, दिल्ली, पंजाब, आजमगढ़ के पहलवान व खिलाड़ी भाग लेंगे। महोत्सव में लोगों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाना है। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से यह महोत्सव होना है।

इस दौरान संरक्षक व समाजसेवी विजय प्रताप कुशवाहा, प्रधान नितेश चौधरी, नूरलैन कासमी, धर्मेन्द्र जयसवाल, डाक्टर डीके हीरा, मदन कुशवाहा, ताहिर अंसारी, इंतयाज, आंनद कुशवाहा, मनिराज, श्रीकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking