News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भाजपा निषाद गठबंधन के उम्मीदवारी का ताज विवेकानंद पाण्डेय के नाम

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 10, 2022  |  5:39 PM

1,616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भाजपा निषाद गठबंधन के उम्मीदवारी का ताज विवेकानंद पाण्डेय के नाम
  • सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशिता को लेकर चल रहे घमासान पर आखिरकार विराम लग गया है। वर्तमान विधायक जटाशंकर त्रिपाठी भाजपा से टिकट लेने के अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और गुरुवार को भाजपा निषाद गठबंधन की ओर से भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद पाण्डेय के नाम की घोषणा होते ही पुरे खड्डा नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

भाजपा के जिलामंत्री मूलरूप से खड्डा नगरपंचायत के वार्ड नं. 8 इंदिरा नगर के निवासी हैं। शैक्षिक योग्यता उनकी स्नातक है। अपनी राजनैतिक पारी संघ व भाजपा से शुरुआत कर अभाविप, नगर महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो सहित भाजपा संगठन में जिले के कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष व वर्तमान में जिला महामंत्री हैं। बताते चलें की विधानसभा चुनाव में खड्डा विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर तमाम घमासान जारी रहा। भाजपा ने जिले के सभी विधानसभाओं के टिकट पर प्रत्याशी तो फाइनल कर दिया था लेकिन खड्डा विधानसभा में उपापोह की स्थिति बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर तमाम सूत्र सुबह से लेकर शाम तक अपने अपने चहेते उम्मीदवारों के टिकट को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे थे। गुरुवार को इन सब अटकलों पर विराम लग गया व भाजपा निषाद गठबंधन ने विवेकानंद पाण्डेय के नाम पर मुहर लगा चुनावी समर में उतार दिया। सूचना आम होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। अब खड्डा विधानसभा में निर्दल प्रत्याशियों, बागी प्रत्याशियों सहित भाजपा, सपा, बसपा, आप, कांग्रेस पार्टी सहित गठवन्धन के उम्मीदवारों के पर्चे दाखिले के बाद ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की पूरी तस्वीर साफ होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking