News Addaa WhatsApp Group Join करें

धनुष टूटने से जनकपुरी मे हर्ष तो शिव भक्त पशुराम क्रोध से लाल -बालक दास महाराज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2022  |  5:49 PM

618 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धनुष टूटने से जनकपुरी मे हर्ष तो शिव भक्त पशुराम क्रोध से लाल -बालक दास महाराज

कसया/कुशीनगर । श्रीराम महायज्ञ के छठवें दिन गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास संघ एवं पतालपुरी पीठाधीश्वर पूज्य संत बालक दास महाराज ने श्रीराम कथा का रस पान कराते हुए कहा कि इधर धनुष टूटने से जहां जनकपुरी में हर्ष का माहौल छा गया तो वहीं दूसरी तरफ शिव भक्त परशुराम जी क्रोध से लाल होते हुए पहुंचे और धनुष तोड़ने वाले को दंडित करने हेतु युद्ध की चुनवती दी। परन्तु राम जी ने बहुत ही विनम्रता पूर्वक परशुराम जी का सामना किया और अंततः राम जी के विनम्रता पर परशुराम जी नतमस्तक हुए। कथा के माध्यम से बालक दास जी ने कहा कि विनम्रता से किसी को भी जीता जा सकता है। फिर मुनि विश्वामित्र के सुझाव पर जनक जी ने अयोध्या दशरथ जी के पास दूत भेजा और सम्पूर्ण घटना क्रम से अवगत कराते हुए बारात लेकर आमंत्रित किया। पुत्र की यश कीर्ति सुनकर दशरथ जी भाव विभोर हो गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। बालक दास जी ने कहा कि पुत्र की उपलब्धियों पर पिता स्वयं को सर्वाधिक गौरवान्वित महसूस करता है। दशरथ जी अद्भुत बारात लेकर जनकपुरी पहुंचे और विधि विधान पूर्वक चारों भाइयों राम जी, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न जी का क्रमश चारो बहनों सीता जी, रुक्मणि जी, मांडवी जी व श्रुतिकीर्ति जी से विवाह संपन्न हुआ। कथा में बालक दास जी ने वधुओं की विदाई का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया और कहा कि हम सभी को वधुओं का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ये केवल हाड़ मांस की काया नही अपितु किसी माता पिता के हृदय का अंश होती है और अपना सर्वस्व ससुराल को समर्पित करती हैं। कथा के दौरान सच्चिदानंद के संयोजन में चारों भाइयों के विवाह की दिव्य झांकी निकाली गई।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

कथा का प्रारम्भ सहजनवां से आये यजमान समाज सेवी मुकेश पांडेय व अवधेन्द्र पांडेय द्वारा आचार्य रामजी पाण्डेय के निर्देशन में व्यास पीठ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया। यज्ञ मंडप परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं से भरा रहा।

इस दौरान महंत त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देव नारायण शरण, बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, इन्द्र मिश्र, सुरेश गुप्त, मणि प्रकाश यादव, राहुल यादव, राकेश कुशवाहा, निशांत सिंह, अल्पना शुक्ला, पुनीता तिवारी, विजय तिवारी, शिवम चौबे, इन्द्रासन प्रसाद संतजी, अंकित यादव सहित अधिकाधिक की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking