खड्डा/कुशीनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापार मंडल द्वारा रविवार को खड्डा के एक विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र द्वारा मां गायत्री का विधिवत पूजन कर किया गया। तत्पश्चात संजय कुमार जायसवाल, नवीन कुमार, बासुकी नाथ पांडेय, हेमन्त त्रिगुणायत, बृजेश गोविंद राव, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, ईश्वर चंद सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, राहुल कुमार मद्धेशिया, सुधीर कुमार वर्मा, विनय कुमार मल्ल, रंजीत बहादुर सिंह, सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि रक्तदान महादान है। आयोजकों से उन्होंने खड्डा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने की अपील की। पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र ने कहा कि रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य है। रक्तदान से शरीर कत्तई कमजोर नहीं होता है। मुख्य ट्रस्टी दीनानाथ सिंह ने बताया कि व्यक्ति अगर स्वस्थ्य है, तो उसे रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से दिल की सेहत अच्छी होती है। वजन नियंत्रण के साथ ही कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
इस कार्यक्रम को भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, राजू तुलस्यान ने संबोधित किया। इस दौरान जिला चिकित्सालय रक्तकोष विभाग के डॉ. अमित श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, स्वेता सिंह, गीता यादव की टीम ने रक्तदान कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रशान्त श्रीवास्तव व वैदिक मंत्रोचार कैलाश चौहान ने किया। इस दौरान डॉ. बीएन पांडेय, सन्तोष जायसवाल, नवीन मद्धेशिया, नवीन डालमियां, सतीश गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव विनय कुमार मल्ल, रविंन्द्र शर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, ट्रस्टी मार्कण्डेय पाण्डेय, जिला समन्वयक अशोक तिवारी, भानूप्रताप पाण्डेय, राजू यादव आदि मौजूद रहे।
रील बनाती लड़की के कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, वीडियो वायरल होने के…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…
तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…
हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…