News Addaa WhatsApp Group Join करें

दर्द से तड़पती बंदरिया की यूपी पुलिस के जवान ने बचाई जान, पेश की मानवता की मिसाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 17, 2022  |  4:55 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दर्द से तड़पती बंदरिया की यूपी पुलिस के जवान ने बचाई जान, पेश की मानवता की मिसाल

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने एक बंदर की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।दरअसल, एक बंदरिया बच्चे को जन्म दे रही थी, तभी बच्चा गर्भ में फंस गया।असहनीय दर्द से छटपटा रही बंदिरया को देख कोतवाली के पीआरवी के आरक्षी विनोद सिंह साथी कृष्ण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाई। इस नेक कार्य के लिए सिपाही की हर तरफ तारीफ हो रही है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने आरक्षी को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।मामला फतेहपुर के खागा का है। विजयनगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक बंदरिया बच्चे को जन्म दे रही थी। तभी बंदरिया के गर्भ में बच्चा फंस गया। बंदरिया दर्द से तड़पने लगी। बताया जा रहा है कि किसी ने बंदर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

वीडियो को देखते ही कोतवाली के पीआरवी के आरक्षी विनोद सिंह अपने साथी कृष्ण कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए।विनोद कुमार ने गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर बंदरिया की जान बचाई। फतेहपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। इसमें सिपाही विनोद कुमार नाले में दर्द से तड़प रही बंदरिया को बाहर निकालते हैं और फिर उसकी स्थिति देखकर कपड़े की मदद से उसके गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालते हैं। इस दौरान वह बेहद सावधानी भी बरतते हैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने आरक्षी को पांच हजार रुपए से पुरस्कृत किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking