खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ-बहोरछपरा मार्ग पर सायकिल से घर जा रहे व्यक्ति की पीछे से किसी बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। गम्भीर हालत में जिला अस्पताल पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मार्कण्डेय मद्धेशिया विशुनपुरा बुजुर्ग गांव का रहने वाला है।
मंगलवार की दोपहर बाद खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव निवासी मार्कण्डेय मद्धेशिया पुत्र अशर्फी मद्धेशिया उम्र 49 वर्ष खड्डा बाजार से सायकिल से अपने घर लौट रहा था कि लखुआ-बहोरछपरा मार्ग पर काली स्थान के समीप किसी मोटरसाइकिल चालक ने सायकिल में पीछे से ठोकर मार दी जिससे वह सायकिल से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें इलाज के लिए तुर्कंहा सीएचसी पर ले जाया गया जहां सिर में गम्भीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…