News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 2, 2024  |  8:32 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला

रामकोला/कुशीनगर । आगामी पर्व तथा निष्पक्ष चुनाव करने के उद्देश्य से रामकोला पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्राधिकारी खडडा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय नगर में फ्लैग मार्च निकाला। भ्रमण के दौरान मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सड़क की पटरी ( कुछ जगहों) पर बढ़ कर अतिक्रमण किये दुकानदारों को चेतावनी दिया और हटवाया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को रामकोला थाने पर पहुंचे सीओ खड्डा ने अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय नगर में भ्रमण किया और आगामी पर्व को शांति से मनाने व चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला तथा नगर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ कुछ जगहों पर पटरी व्यवसायियों द्वारा अवैध कब्जा की वजह से आने -जाने वाले वाहनों के दिक्कतों को देखते हुए अतिक्रमण को हटवाया और चेतावनी दिया कि अगर कोई व्यापारी सड़क पर अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking