News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गुलरिहा रेगुलेटर पर नहर में तैरती मिली युवक की लाश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 7, 2024  |  8:07 PM

154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गुलरिहा रेगुलेटर पर नहर में तैरती मिली युवक की लाश WhatsApp
Responsive image
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव निवासी है मृत युवक
  • एक सप्ताह पूर्व घर से निकला था युवक अर्जुन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव से सात दिन पर पूर्व घर से निकले एक युवक की लाश रविवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गुलरिहा रेग्युलेटर पर तैरती हुई बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

थानाक्षेत्र के गुलरिहा रेग्युलेटर के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में रविवार की सुबह लोगों ने एक युवक का पानी में फूला हुआ शव देख लोगों में सनसनी फैल गई। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना खड्डा पुलिस को दी। सूचना पर खड्डा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश यादव एवं पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया और शव का निरीक्षण किया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल व आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अर्जुन कुशवाहा पुत्र स्व. मोहन (18 वर्ष) निवासी जिन्ना छपरा के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर उसकी मां और भाई भी पहुंच गये और शव देख रोने बिलखने लगे। मृतक के घर में उसका बड़ा भाई और उसकी मां है। वह बीते सोमवार की शाम को घर से निकला था, परिजनों को यह लगा था कि वह कहीं रोजी-रोटी की तलाश में गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

एसएसआई अखिलेश यादव का कहना है कि युवक के जेब से आधार कार्ड व मोबाइल जबकि हाथ में घड़ी बरामद किया गया है। मां के डांट से नाराज़ होकर वह घर से निकला है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking