कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जवही दयाल चैन पट्टी के पास गंडक नदी उफान पर आ गई है। बंधे पर पानी का दबाव बढ़ता चला जा रहा है । प्रशासन अगल बगल के लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पदस्थापित (स्थांतरित) करने में जुटा है।
अभी अभी प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंडक नदी में पानी का जल स्तर बढ़ने लगा है जिससे ग्राम जवही दयाल चैन पट्टी के पास बंधे पर पानी अपना दबाव बढ़ता जा रहा है। वही बगल में स्थित मुसहर टोली के पच्चीस परिवारजनों को तहसील प्रशासन और तरयासुजान पुलिस द्वारा सुरक्षित जगहों पर स्थांतरित किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की पच्चीस मुसहर परिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोमाठ में पदस्थापित कराया जा रहा है। साथ उनके रहने का बदोबस्त तहसील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
सनद रहे की बंधे पर उप जिलाधिकारी तमकुहीराज विकाश चंद्र द्वारा लागतार नजर बनाया गया है,वही तहसील प्रशासन बंधे पर कैंप किया है,वही प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मुसहर टोली के लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पदस्थापित कराया जा रहा है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…