News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बंजारी पट्टी अण्डर पास के समीप गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या किए जाने की आशंका

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 19, 2024  |  6:42 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बंजारी पट्टी अण्डर पास के समीप गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या किए जाने की आशंका WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी रेलवे अण्डरपास के समीप गन्ने के खेत में लखुआ बाजार टोला निवासी एक 22 वर्षीय युवक का गन्ने के खेत में शव देखकर सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन युवक का हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं युवक के गले और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

थाना क्षेत्र के ग्राम लखुआ (बाजार टोला) के रहने वाले मृतक रमजान 22 वर्ष की शोकाकुल मां लैकुन नेसा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे रमजान घर से बिना कुछ खाना खाए घर से फोन पर बात करते हुए बगल में नहर की ओर निकला था और लौटकर खाना खाने की बात कही। जब कुछ देर बार फोन करके बुलाया गया तो बोला की अभी आ रहा हूँ। इसके बाद लगभग 9 बजे तक नहीं आया तो फिर फोन किया गया तो उसका फोन बंद मिला। घर वाले रात भर परेशान रहे व ढूढते रहे परंतु कुछ भी पता नहीं चला। सुबह पता चला कि घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बंजारी पट्टी गाँव के पास किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। सूचना मिलते ही रमजान के पिता रहीम पहुँचे तो रमजान के चेहरे व शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे, वहीं गले और पैर में भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गयी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय का कहना है कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।

क्या बोले एएसपी रितेश कुमार सिंह

एएसपी रितेश कुमार सिंह का कहना है कि खड्डा पुलिस को सोहरौना अण्डर पास के समीप गन्ने के खेत में एक युवक रमजान की शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking