News Addaa WhatsApp Group Join करें

हियुवा के पूर्व पदाधिकारी कर्मवीर गोविंद राव पंचतत्व में हुए विलीन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 19, 2024  |  6:47 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हियुवा के पूर्व पदाधिकारी कर्मवीर गोविंद राव पंचतत्व में हुए विलीन

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा के निवासी बासठ वर्षीय कर्मवीर गोविंद राव का मंगलवार को निधन हो गया। वे कई महिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक फैल गया। बुधवार को धर्मसमधा स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कर्मवीर गोविंद राव हिन्दू युवा वाहिनी के गठन के समय जिला संगठन में पदाधिकारी रहे। वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे। दो रोज पूर्व अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज हेतु गोरखपुर ले गये जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनका दाह संस्कार किया गया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह,पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, पूर्व विधायक शंभू चौधरी, सुरेश्वर सिंह उर्फ पहुंना बाबू, श्रीप्रकाश गोविन्द राव, ब्लाक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पूर्व चेयरमैन महेंद्र गोड़,पत्रकार मोहन राव, पत्रकार रामबिहारी राव, प्रमोद सिंह, राहुल गोविंद राव, मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, परसुराम सिंह, राजू सिंह, राजेश गोविंद राव, डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव, सतीश गोविंद राव,सत्यवंत गोविन्द राव, उमेश मल्ल, रत्नेश मल्ल,सत्यपाल गोविन्द राव, भरत गोविन्द राव, नरसिंह गोविंद राव,सभासद जनार्दन यादव, सभासद आलोक गुप्ता, सभासद मैनुद्दीन सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर पंचतत्व में विलीन होने का साक्षी बने तथा अपनी शोक संवेदना व्यक्त किये ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking