News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: डीएम ने बाढ़ के दृष्टिगत बीराभार ठोकर एवं छितौनी तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 20, 2024  |  6:03 PM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: डीएम ने बाढ़ के दृष्टिगत बीराभार ठोकर एवं छितौनी तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण
  • बाढ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के गण्डक नदी पर बने तटबंधों, स्पर का स्थलीय निरीक्षण के क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने बाढ़ से पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के दृष्टिगत दौरा किया। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील भैंसहा गांव के छितौनी तटबंध के किलोमीटर 7.830 पर बने स्पर व ठोकर तथा किलोमीटर 12.700 पर बने वीराभार ठोकर (स्पर सी) का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से पूर्व की तैयारियों और किए गए सुरक्षात्मक निर्माणों व उपायों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने नारायणी नदी के छितौनी तटबंध के ठोकर (स्पर) व बंधे का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता दृष्टि बनाए रखने तथा बाढ़ बचाव से निपटने से पूर्व तैयारियां करने हेतु बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने तटबंधों पर बने लॉन्चिंग अप्रन के साथ साथ जल स्तर, बोल्डर ,पेंचिंग आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में प्रस्तावित एवं मरम्मत कराए जाने वाले ठोकरों की भी जानकारी ली। ठोकरों पर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव व बंधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए परक्यूपाइन का निरीक्षण भी किया।

जिलाधिकारी ने पूर्व वर्षों में गंडक नदी के कटान से प्रभावित ग्रामों के बारे में तथा जलस्तर बढ़ जाने या बाढ़ आने पर उनके लिए किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों, बाढ़ बचाव के उपाय एवं सुविधाओं की भी जानकारी तहसीलदार खड्डा महेश कुमार एवं अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड से लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा सहित लोगों की सुरक्षा आदि के सभी जरूरी कदम उठाए जाने के दृष्टिगत तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, बीडीओ समेत तहसीलदार के साथ समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार खड्डा महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह, बीडीओ विनीत यादव, एसडीओ मनोरंजन कुमार सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking