कुशीनगर । लोकसभा देवरिया के सांसद शशांक मणि ने गुरुवार को जनसंवाद यात्रा के तहत तमकुहीराज के तरयासुजान मंडल के हरिहरपुर, गाजीपुर, डूभा, परसौनी बाजार और बनवरिया गांव में जनता से संवाद किया। माननीय सांसद ने इस संवाद यात्रा के माध्यम से तमकुहीराज में विकास के लिए सुझाव भी मांगे। इससे पहले आज सुबह अपने आवास बरपार में लोगों की समस्याएं सुनी उसके बाद तमकुहीराज में संवाद यात्रा की।
यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने नव निर्वाचित सांसद का स्वागत किया और सांसद ने भी सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी के इस प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं, आप सबके सहयोग से देवरिया लोकसभा का चौमुखी विकास करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुनकर मुझे जो ताकत दी है उसका मैं आभारी हूं और आपकी आवाज को सदन तक पहुंचाने का कार्य मैं करूंगा।
जनसंवाद यात्रा में मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा , केशव पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ,अभिषेक शुक्ला जिला मंत्री भजयुमो, राजेश सिंह मण्डल महामंत्री रामजी कशेरा, नीरज पांडेय अंकित धीरज त्रिपाठी
विजय राय ब्लॉक प्रमुख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…