News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: घर वालो से हुई अनबन पर युवती ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 16, 2024  |  4:49 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: घर वालो से हुई अनबन पर युवती ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव की निवासिनी है 18 वर्षीय युवती
  • गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा स्टेशन के आगे बसडिला गांव के पास हुआ हादसा

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा थानाक्षेत्र के बसडीला गांव के समीप शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब ट्रेन के सामने कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी। युवती अपने भाई के साथ सायकिल से सोहरौना जा रही थी कि बीच रास्ते में उसने यह कदम खौफनाक कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

हनुमानगंज थानाक्षेत्र के रामपुर जंगल गांव निवासी उमेश कुमार की 18 वर्षीय पुत्री मंजली घर में किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद छोटे भाई हेमंत के साथ साइकिल से सोहरौना गांव में रहने वाले अपने बड़े पापा के घर के लिए चल दी। बसडीला गांव के समीप वह साइकिल से उतरकर गोरखपुर से बिहार जा रही सवारी ट्रेन के सामने कूद गई और उसकी रेल ट्रैक पर कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने साथ रहे मृतका के भाई और मां बाप से आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking