News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: दरवाजे पर पर्दे में लगे तार में उतरा करंट, चार जख्मी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 29, 2022  |  9:04 PM

839 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: दरवाजे पर पर्दे में लगे तार में उतरा करंट, चार जख्मी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में शुक्रवार की देर शाम बिजली के करंट की चपेट में आकर चार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घर में इसे लेकर चीख पुकार व अफरा-तफरी मच गई। एम्बुलेंस से सभी घायलों को तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

बताया जा रहा है कि मदनपुर सुकरौली गांव के पारस सिंह के घर शाम के 7 बजे घर के सभी लोग बैठकर टीवी देख रहे थे, इसी बीच घर की लड़की रोशनी उम्र 15 वर्ष दरवाजे से लगे पर्दे को हटाया तो पर्दे के तार में करंट उतर जाने के कारण विद्युत की चपेट में आ गई। उसे छुड़ाने गए लड़के रिशु भी चपेट में आ गया। उसके बाद बचाने गयी मां कंचनलता व रमेश सिंह भी बारी- बारी से करंट की चपेट में आकर घायल हो गये। लड़की को करंट से छुड़ाने गए सभी चार लोग करंट की चपेट में आ जाने से घायल हो गए। घटना को लेकर घर सहित पड़ोस में अफरा- तफरी मच गई। स्वजन एम्बुलेंस से चारों लोगों को लेकर तुर्कहां अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। इस संबंध में चिकित्सक एसके गुप्ता का कहना है कि सभी की स्थिति सामान्य हो गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking