खड्डा/कुशीनगर। सरकार के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत खड्डा विकास खण्ड के मठिया बुजुर्ग गांव में नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। तहसीलदार खड्डा दिनेश कुमार की अध्यक्षता में खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ, ग्रामसचिव, लेखपाल , रशद विभाग, स्वास्थ्य विभाग , श्रम विभाग, समाजकल्याण विभाग, शिक्षा विभाग , महिला बाल विकास विभाग आदि की टीम चौपाल मे तैनात की गई।
खड्डा के मठियां बुजुर्ग गांव में लगे चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्या नोडल अधिकारी से बताई जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा विभाग को प्रेषित करके निस्तारण किया गया। ग्राम प्रधान ममता यादव व ग्राम सचिव द्वारा लोगों को चौपाल में आकर बृद्धा, विधवा, विकलांग सहित पीएम किसान सम्मान निधि, वरासत सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुस्टर डोज लगवाने आदि के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में बृद्धा पेंशन के 14, विधवा पेंशन के 5, आयुष्मान कार्ड के लिए 8, राशनकार्ड में नाम जोड़ने के लिए 106, केवाईसी के 15 आवेदन प्राप्त हुए जिसे अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा 75 लोगों को बुस्टर डोज सहित 12 लोगों को कोविड़ वैक्सीन लगाए गए। इस कार्यक्रम में बीडीओ विनित कुमार यादव, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार मल्ल, प्रमोद चौधरी, अशोक पटेल, एपीओ अभिषेक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, लेखपाल बृजनारायण सिंह, एएनएम प्रेमा मिश्रा, धर्मेन्द्र यादव, राजन गोड़, भीम कुशवाहा, प्रेम सिंह, अखिलेश, अरविंद प्रजापति, कविता, रेखा यादव सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…