News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: छात्राओं ने नव दुर्गा के रूप में की प्रस्तुति, मिला प्रशस्ति पत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 1, 2022  |  8:07 PM

733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: छात्राओं ने नव दुर्गा के रूप में की प्रस्तुति, मिला प्रशस्ति पत्र
  • अर्थव्यवस्था के विकास में कौशल शिक्षा की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका-प्रवंध निदेशक

खड्डा/कुशीनगर। सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में छात्राओं ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ब्यूटीशियन कोर्स करने वाली छात्राओं ने नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूप में नौ कन्याओं का शृंगार किया। कालेज के तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्राओं ने जगत जननी के नौ रूपों का श्रृंगार कर खूब वाहवाही बटोरी।

आपके लिए और..- एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक...

कालेज के सभागार में आयोजित स्किल डेवलपमेंट कोर्स करने वाली छात्राओं ने मां के नव रूपों की मनोहारी रचनात्मक प्रस्तुति देकर अपने कौशल का सुन्दर प्रर्दशन किया। कार्यक्रम में सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र/ छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा एवं कौशल का विकास होता है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में प्रमुख रूप से कसीदा खातून, निशा यादव, पुष्पा वर्मा, अदिति जायसवाल, अंशु सिंह, रुखसाना, खातून, ज्योति शर्मा, तृषा मिश्रा आदि को प्रवंध निदेशक द्वारा प्रसस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र, सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की उप प्रबंध निदेशका स्वेतलाना दूबे, उप प्राचार्या विभा सिंह, सीमा जायसवाल, डॉ. अजीत शुक्ल, राघवेन्द्र मिश्र, राकेश कुशवाहा, सुनील मिश्र, दीपक वर्मा, अनुभव द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking