कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के सटे परतावल रोड़ पर स्थिति अवैध रूप से संचालित हास्पिटल में एक प्रसूता की ईलाज के उपरांत हालत गम्भीर देख आनन-फानन में हास्पिटल संचालन ने उक्त महिला को रेफर कर दिया जिसके उपरांत प्रसूता की मौत हो गयी। इसकी के सूचना पर हास्पिटल संचालन सहित कर्मी ताला बंद कर फरार हो गये।
शनिवार को अवैध रूप से संचालित परतावल रोड़ पर स्थिति एक हास्पिटल में महराजगंज जनपद के ग्राम सभा चमुखा निवासनी एक प्रसूता की ईलाज के उपरांत अत्यधिक रक्त श्राव होने के कारण हालत गम्भीर देख हास्पिटल संचालन ने रेफर कर दिया। इसके उपरांत उक्त महिला की मौत हो गयी। जिसकी सूचना पर हास्पिटल संचालक सहित हास्पिटल कर्मी बन्द कर फरार हो गये। हास्पिटल पर धीरे धीरे भीड़ एकत्रित हो गयी। किसी के सूचना पर मुकामी पुलिस भी पहुंच गयी, मौके पर पुलिस पहुंचकर पुलिस ने भीड़ को समझा बुझा कर हटा दिये।
इसके संबंध में एस आई राकेश रोशन ने बताया कि इस संबंध में को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जायेगा। वहीं प्रभारी सीएमओ डा.आर डी कुशवाहा ने बताया कि यह हास्पिटल मेरे वहा पंजीकृत नहीं है। केवल आन लाइन आवेदन हुआ है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…