News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाई गई, विविध कार्यक्रमों की रही धूम-शहर से लेकर गांव तक

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 15, 2022  |  7:48 PM

564 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाई गई, विविध कार्यक्रमों की रही धूम-शहर से लेकर गांव तक WhatsApp
Responsive image
  • हर घर ध्वजारोहण कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई
  • ध्वजारोहण कार्यक्रम में विभिन्न जगह सांसद विजय दूबे व विधायक विवेकानंद पाण्डेय रहे मौजूद

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सरकारी संस्थानों, गैर सरकारी संस्थाओं सहित तहसील मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवनों पर ग्राम प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालयों में दोपहर बाद तक स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। बच्चों को कार्यक्रम उपरांत पुरस्कार भी दिए गए। वहीं गांव-गांव प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा भी निकाली झंडा ऊंचा रहे हमारा.. के नारे गुंजते रहे।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

खड्डा तहसील परिसर में एसडीएम भावना सिंह, विकास खण्ड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ देवेश मिश्र, आईपीएल चीनी मिल पर जीएम आशुतोष अवस्थी, खड्डा थाने पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह, हनुमानगंज थाने पर प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, सरस्वती देवी महाविद्यालय पर प्राचार्य दीपक मिश्र, श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज व ज्ञान ज्योति समाज कल्याण विद्यालय खड्डा में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया।

इसी तरह वरिष्ठ भाजपा नेता डा.नीलेश मिश्र ने भारतीय शिशु मंदिर खड्डा व राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज, भुजौली में ध्वजारोहण किया। स्व.रामनाथ सरस्वती शिशु मंदिर में थाना प्रभारी दुर्गेश सिंह, स्वामी विवेकानंद इण्टरमीडिएट कालेज में जिला मंत्री वेदव्यास सिंह ने झंडा फहराया। पंचायत भवन बहोरछपरा में प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संग्राम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। नौरंगिया में सरस्वती महाविद्यालय व राजेश मणि इण्टरमीडिएट कालेज में सांसद विजय कुमार दूबे ने ध्वजारोहण कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking