News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: विद्युत स्पर्शाघात से बालिका की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 15, 2022  |  10:07 PM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: विद्युत स्पर्शाघात से बालिका की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा कस्बे के वार्ड संख्या 8 इंदिरा नगर की है घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के वार्ड संख्या 8 में सोमवार के सायंकाल एक हृदयविदारक घटना घटित हो गई। विद्युत स्पर्शाघात से एक लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

खड्डा कस्बा के वार्ड संख्या 8 इन्दिरा नगर में सोमवार की सायं 7 बजे भगवती पाण्डेय की लड़की दामिनी पाण्डेय (अंजनी) 18 वर्ष अंधेरा होने पर वोर्ड में प्लग लगा रही थी कि विद्युत करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। आनन- फानन में परिजन उसे सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराये जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं दरवाजे पर आने जाने वालों की भीड़ जुटी हुई है। मृतक युवती कस्बे के श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज में इण्टरमीडिएट की छात्रा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking