News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अद्वितीय है भारतीय संविधान- डा.देवेन्द्र मणि

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 26, 2022  |  6:43 PM

680 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अद्वितीय है भारतीय संविधान- डा.देवेन्द्र मणि WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय संविधान अद्भुत एवं अद्वितीय है, यह विश्व का सबसे बड़ा एवं लिखित संविधान है, उक्त बातें संविधान दिवस के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज भुजौली के प्रधानाचार्य डा.देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कही।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

संविधान दिवस पर राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। संविधान की विशेषता बताते हुए प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्र मणि ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसे आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को अंगीकार किया गया था।26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष आज ही के दिन पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है, मूल संविधान 16 इंच मोटा तथा 22 इंच लम्बा है, इसमें कुल 251 पृष्ठ हैं। यह अंग्रेजी और हिन्दी में है तथा हस्तलिखित है, इसे प्रेमविहारी नारायण रायजादा ने स्वयं अपने हाथ से लिपिबद्ध किया है। मूल संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूची है। इसे बनाने में 2 वर्ष 11 माह एवं 18 दिन का समय लगा था। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया। इसके पूर्व संविधान की प्रस्तावना का शपथ छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा दिलाई गयी।

इस अवसर पर गिरिजेश मल्ल, अभिषेक पान्डेय, संजय पान्डेय, निर्भय मिश्र, सत्येन्द्र मिश्र, उत्तम प्रजापति, दीपिका सिंह, शिल्पा प्रजापति, रामस्वरूप पान्डेय, कमलेश शर्मा, अजय सिंह, देवेन्द्र कुशवाहा, मनीष राय, आशीष सिंह सहित सभी अध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking