News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्वजों ने त्याग,बलिदान,परिश्रम और मेघा से देश को एक प्रगतिशील संविधान दिया-रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2022  |  6:51 PM

520 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्वजों ने त्याग,बलिदान,परिश्रम और मेघा से देश को एक प्रगतिशील संविधान दिया-रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • संविधान दिवस पर याद किये गये संविधान निर्माता 

कसया/कुशीनगर ।राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सपूतों और संविधान निर्माण के नायकों को याद करना और उनके योगदान से देश की युवा पीढ़ी को अवगत कराना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है । हमारे पूर्वजों ने अपने त्याग, बलिदान, परिश्रम और मेघा से देश को एक प्रगतिशील संविधान दिया है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

आजाद भारत में हम आज लोकतांत्रिक अधिकारों का उपभोग करते हुए उन्मुक्त हो, आकाश की बुलंदियों को छूने के हौसले के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं ।यह सौभाग्य हमें अपने महान संविधान निर्माताओं के कारण मिला है ।इस उपलब्धि हेतु हम संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धानत है।यह हमारा कर्तव्य है कि आजादी के नायकों और संविधान निर्माताओं के महान आदर्शो को अपने दिलो जिंदा रखते उस पर चलते हुए सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें। उपरोक्त विचार ‘राष्ट्रीय संविधान दिवस’के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही।आपने इस अवसर पर श्रोताओं को संविधान की उद्देशिका याद दिलाते हुए सभी को संविधान के प्रति प्रेम और निष्ठा की शपथ भी दिलाई। यह कार्यक्रम राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर, नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर के अज्ञेय स्मृति सभागार में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य डॉ.जितेंद्र कुमार मिश्र ने संविधान की उद्देशिका, नागरिकों के कर्तव्य और नागरिकों के मूल अधिकार पर विस्तार से चर्चा की। संविधान के आदर्शों मूल्यों और खूबियों से सभी को परिचित कराया।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों का स्वागत और विषय की स्थापना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निगम मौर्य ने किया।कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अंशिका त्रिपाठी ने किया ।सरस्वती वंदना वीणा कुमारी ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान अनन्या मिश्र ने जबकि आभार ज्ञापन स्वयंसेविका अंशिका गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के अधीक्षक अमित कुमार द्विवेदी , तेजप्रताप शुक्ल, नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर के जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार,जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पारस नाथ समेत स्वयमसेवक आदर्श मित्र अनुज मित्र ,अनिकेत शर्मा, रितेश यादव, निकिता गौड़, शिल्पी गुप्ता, खुशी मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में स्रोतागण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking