News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम की जयंती

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 11, 2022  |  9:51 PM

906 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम की जयंती

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान शिक्षा एवं साक्षरता विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में समाज की भलाई के लिए शिक्षा एवं साक्षरता का महत्व विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता में प्रवक्ता उदय शुक्ला के निर्देशन में कक्षा 9 से 12 वीं तक के कुल 68 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें जूनियर वर्ग में कशिश गोंड़ प्रथम, अनामिका द्वितीय, नेहा गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि सीनियर वर्ग में सोनाली गुप्ता प्रथम, सदफ द्वितीय, संदीप यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता से पूर्व शिक्षक कर्मचारियों द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शिक्षा के प्रति योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उदय शुक्ला ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है। समाज के हर व्यक्ति का जीवन उसकी शिक्षा पर निर्भर होता है। जिस प्रकार की शिक्षा व्यक्ति को दी जाएगी, उसका जीवन उसी अनुसार चलेगा।

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, नरेंद्र प्रसाद, आलोक, राजन, अम्बरीष सक्सेना, जितेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, कमरुद्दीन अली, संजीव सिंह, दिनेश यादव, श्रवण कुशवाहा, रीना देवी, सरोज सहित छात्र / छात्राएं उपस्थित रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking