News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भैंसहां गांव के कोटेदार का अनुबंध पत्र एसडीएम ने किया निलंबित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 10, 2025  |  6:40 PM

382 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भैंसहां गांव के कोटेदार का अनुबंध पत्र एसडीएम ने किया निलंबित WhatsApp
Responsive image
  • राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर हुई कार्रवाई

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के भैंसहां गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को अनियमितता के आरोप में जिलाधिकारी की संस्तुति उपरांत निलंबित कर दिया गया है। कार्डधारकों की सुविधा को देखते हुए पकड़ी बृजलाल के दुकान से अटैच कर दिया गया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

भैंसहां गांव निवासी राशन की दुकानदार गीता देवी पर अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लाभार्थी बिहारी मिश्रा, हरिलाल शर्मा, रमाशंकर, बिरजू, राजेन्द्र यादव आदि ने कम राशन वितरित करने का गम्भीर आरोप लगाते हुए शपथ पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की थी, जिसके क्रम में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक खड्डा ने शिकायतकर्ताओं के बयान एवं कोटे की दुकान की जांच कर गड़बड़ी पाए जाने पर एसडीएम ऋषभ पुण्डीर को दुकान का अनुबंध निरस्त करने की सिफारिश की।

एसडीएम ने मामले में कोटेदार के विरुद्ध जांच में भारी अनियमितता की पुष्टि होने एवं संतोषजनक जबाब नहीं देने के कारण जिलाधिकारी को कोटे का अनुबंध पत्र निलंबित करने की संस्तुति की। जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने भैसहा गांव की कोटेदार गीता देवी का अनुबंध पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए ई- पास मशीन और अवशेष खाद्यान्न पकड़ी बृजलाल के कोटेदार सुदामा जायसवाल को देने का निर्देश देते हुए पकड़ी बृजलाल के दुकान से भैंसहां के राशन उपभोक्ताओं को अटैच कर दिया है और 15 दिनों के अंदर भैसहां के कोटेदार से जबाब तलब किया है।

इस संबंध में एसडीएम ऋषभ पुण्डीर का कहना है कि भैंसहां गांव के कोटेदार गीता देवी के विरुद्ध राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर अनुबंध निलंबित किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि*
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि*

*कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि* आपके लिए और..- दुकान से 846…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking