खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के लक्ष्मीपुर पड़रहवा में राज आई हास्पिटल गोरखपुर की ओर से ग्राम प्रधान आनंद चौहान के संयोकत्व में गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। गांव के आंख से सबंधित कुल 170 रोगियों की जांच व उपचार किये गये।
ग्राम प्रधान आनंद चौहान ने बताया कि अन्धता निवारण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राज आई हास्पिटल गोरखपुर के आंख के डाक्टरों की टीम ने शिविर में कुल 170 लोगों के आंखों की जांच की जिनमें 70 लोगों को चिन्हित कर आपरेशन आदि की प्रक्रिया अस्पताल पर भेजकर पूरी कराई जाएगी।
इस दौरान भोले मिश्रा, मेवालाल चौहान, मुन्ना जायसवाल, राधेश्याम राय, खरई भारती, मुखलाल मुसहर, अशर्फी राय, नाजिर अंसारी, कौशिल्या देवी, देहन्ती देवी आदि मौजूद रहीं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…