News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने एडीएम से चना, रिफाइंड व नमक उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की, शीघ्र उपलब्ध होने का मिला आश्वासन

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 18, 2021  |  6:28 PM

858 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने एडीएम से चना, रिफाइंड व नमक उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की, शीघ्र उपलब्ध होने का मिला आश्वासन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के कोटेदार प्रतिनिधियों ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 30 सरकारी दुकानों पर चना, रिफाइंड और नमक उपलब्ध नहीं हो पाने की शिकायत एडीएम कुशीनगर से की। एडीएम ने विभाग से शीघ्र सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

शनिवार को तहसील दिवस में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार रूदल प्रसाद, धर्मपाल कुशवाहा, मु. जाकिर हुसैन, बशिष्ठ कुशवाहा, विजय कुशवाहा, राजेन्द्र, चन्द्रभान वर्मा, धर्मेंद्र, उर्मिला, सूरज, रामनरेश आदि ने एडीएम देवीदयाल वर्मा को पत्र देकर बताया कि उनको गेहूं व चावल तो गोदाम से मिल गया है जबकि चना, रिफाइंड व नमक अभी नहीं मिला है जबकि पर्ची निकालने पर सभी सामानों की पर्ची ई-पास मशीन से निकल रहा है। ग्रामीण उपभोक्ता हमलोगों से काफी जबाब- सवाल कर रहे हैं जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने 20 दिसम्बर तक ही निर्धारित समय के बाद ई-पास मशीन बंद हो जाने का अंदेशा जताते हुए सभी सामान उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। एडीएम देवीदयाल वर्मा ने आपूर्ति विभाग से तत्काल कोटेदारों को नमक, रिफाइंड व चना के पैकेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking