News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: धार्मिक सत्ता स्थापित करने का प्रयास लोकत्रांतिक मूल्यों के खिलाफ- प्रो. राम पुनियानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 18, 2021  |  6:17 PM

592 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: धार्मिक सत्ता स्थापित करने का प्रयास लोकत्रांतिक मूल्यों के खिलाफ- प्रो. राम पुनियानी
  • नवसाधना कला केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय एकता,शांति और न्याय विषयक तीन दिवसीय शिविर

कुशीनगर। धार्मिक सत्ता स्थापित करने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.देश में पिछले कुछ सालों से ऐसे ही प्रयास किये जा रहे हैं. जिससे मुल्क की साझी विरासत पर खतरा मंडरा रहा है. ये बातें सामाजिक चिंतक और मुम्बई आई आई टी के पूर्व प्रोफेसर राम पुनियानी ने तरना स्थित नव साधना कला केंद्र में ‘राइज एंड एक्ट’ की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय एकता, शांति और न्याय’ विषयक प्रशिक्षण शिविर में प्रथम दिन बोलते हुए कही.Kushinagar: Efforts to establish religious authority against democratic values- Prof. Ram Puniyani

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

उन्होंने कहा कि भारत की साझी विरासत पर हर दिन खतरा बढ़ता जा रहा है.हमें इन खतरों से न सिर्फ़ सावधान रहना होगा बल्कि समझना भी होगा. आजादी की लड़ाई सभी धर्म जाति के लोगों ने मिलजुल कर लड़ी थी. आज उन्हें विभाजित किया जा रहा है. एक धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. प्रो.पुनियानी ने कहा कि समतावादी समाज के निर्माण के लिए संवैधानिक संस्थाओं और मूल्यों की रक्षा करने की जरूरत है जिन पर आज सर्वाधिक खतरा है. आज दलित, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यक निशाने पर हैं. उनकी दशा दिनों दिन खराब होती जा रही है. इतिहास को तोड़ मरोड़ कर गलत प्रचार किया जा रहा है. भारतीय सभ्यता और संस्कृति मिली-जुली रही है जिन्हें आज तोड़ने का हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. हमारी कोशिश समता और समानता आधारित समाज के निर्माण की होनी चाहिए.

‘मौजूदा दौर में मीडिया की भूमिका’ विषय पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार एके लारी ने कहा मीडिया अपनी भूमिका से विरत हो चुका है. पूर्व की सरकारों के दौर में भी मीडिया की भूमिका पर सवाल उठते थे पर वह अपवाद स्वरूप होते थे आज हालत इससे उलट है. मीडिया ने जनसरोकार से किनारा कर के सत्ता सरोकार से रिश्ता बना लिया है. जिससे लोकतंत्र के चौथे खम्भे से आम जन का भरोसा उठता जा रहा है.Kushinagar: Efforts to establish religious authority against democratic values- Prof. Ram Puniyani

विशिष्ट वक्ता दीपक भट्ट ने लोकतन्त्र की चुनौतियों पर बातचीत करते हुए कहा कि इस समय सबसे बड़ी जरूरत युवाओं के साथ काम करने की है जिससे वे एक विश्लेषण की समझ बना सकें। वह मौजूदा दौर में लोकतंत्र में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें। उनमें अपनी बात कहने और विरोध दर्ज करने का जज्बा बनाना जरूरी है।

इसके पूर्व शिविर का उद्घाटन डायसेस आफ वाराणसी के बिशप फादर यूजिन जोसेफ़ ने किया. उन्होंने शिविर में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें समाज निर्माण के लिए हर स्तर पर प्रयास करना चाहिए. जब तक इस प्रयास में हर तरह के फूलों को एक साथ बांधकर गुलदस्ता तैयार नहीं करेंगे तबतक एक बेहतर समाज नहीं बनाया जा सकता. प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के सामाजिक कार्यकर्ता,अध्यापक,शोध छात्र और पत्रकारों की भागीदारी महत्वपूर्ण रहीl

शिविर के आयोजन का उद्देश्य और संचालन डा.मोहम्मदआरिफ ने कियाl इस अवसर पर आमिर अली, संजय सिंह, प्रज्ञा सिंह, अयोध्या सिंह, आर्शीया खान,पत्रकार व समाजिक कार्यकर्ता मो.असलम,रीता सिंह, पत्रकार अब्दुल मजीद,अंकित कुमार, अर्चना,अर्पित, संतोष कुमार, मनोज कुमार,अकरम अली, साधना यादव, शिव कुमारी, सरताज, विनोद कुमार आदि सहित तमाम प्रशिक्षक व वक्ता गण उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking